फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जरा सी बात पर दो भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Mon, 08 Apr 2019 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में निर्माण सामग्री बनाने वाली मिक्सर मशीन को खड़ा करने को लेकर दो सगे भाइयों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मारपीट में छोटे भाई की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और दो बेटे घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतक के बड़े बेटे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी बड़े भाई का पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला चाकलान की है। यहां रहने वाले गुलशेद और उसके छोटे भाई दिलशाद के घर एक दूसरे से सटे हुए हैं। सोमवार को छोटे भाई दिलशाद ने घर पर लिंटर डालने के लिए मिक्सर मशीन को बड़े भाई गुलशेद के घर के आगे खड़ा कर निर्माण सामग्री बनवाना शुरू कर दिया, लेकिन गुलशेद मशीन घर के सामने खड़ी करने का विरोध करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गुलशेद खान, उसकी पत्नी बानो, बेटे कादिर और सिकंद, उसके साले नवाब, साले के बेटे अलीशान और एक अन्य असलम पुत्र भूरा ने मिलकर दिलशाद पर हमला बोल दिया। दिलशाद के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनका बेटा आफाक व अर्सलन और पत्नी नूरजहां भी घर से बाहर निकल आए।

आरोपियों ने इन्हें भी बेरहमी से पीटा। आफाक के सिर पर कैंची से कई वार किए गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर पूरा परिवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने गंभीर हालत में दिलशाद को कनखल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

वहीं, हालत गंभीर होने पर आफाक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसएसआई विकास भारद्वाज मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र अर्सलन की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें