फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दंपती की मौत के मामले में नया मोड, मरने से पहले महिला ने बनाया था वीडियो, अपने भाई की बताई सच्चाई

Fri, 23 Jun 2023 02:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित एक घर के कमरे में पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद हुए थे। दोनों शव कमरे के फर्श पर पड़े थे। इनके बीच में उनका पांच दिन का नवजात बिलख रहा था। दंपती की मौत मामले में अब नया मोड आया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में मकान के बंद कमरे में मृत मिले दंपती काशिफ और अनम प्रकरण में अब अनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अनम का मरने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला अपने भाई पर उसे और उसके पति को मारने की योजना बनाने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि उसके भाई उसे और उसके पति को मारने की तैयारी कर रहे थे। उसके पति को झूठे केस में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। उसके भाई ने उसे बहुत परेशान किया, नींद की गाेलियां तक खिलाईं। महिला वीडियो में यह भी कह रही है कि वीडियो बनाने का उद्देश्य है कि उसकी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए।

ये भी पढ़ें...Joshimath: हेलंग मारवाड़ी बाईपास के विरोध में जोशीमठ बाजार बंद, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते बुधवार को मृतक काशिफ के पिता ने अनम के भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अनम के भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें