फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जले सो रहे मासूम भाई-बहन, गांव में मचा कोहराम

Fri, 26 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगने से भाई बहन जिंदा जले
विज्ञापन

उत्तराखंड के रामनगर में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी के पास बनी झोपड़ी में आग लगने से मासूम भाई बहन जिंदा जल गए। घटना के समय मां पड़ोस में गई हुई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोसी नदी के किनारे मजदूरों की झोपड़ियां हैं। बदायूं की महिला अपने आठ साल के बेटे सूरज और 10 साल की अंजलि के साथ एक झोपड़ी में रह रही थी। पति का निधन हो चुका है।

बृहस्पतिवार रात वह पड़ोस की झोपड़ी में गई थी। जबकि उसकी अपनी झोपड़ी में दोनों बच्चे सो रहे थे। इसी बीच, झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी से आग की लपटें उठतीं देख वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


अन्य लोग भी बाहर आए। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर सभी प्रयास विफल रहे। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक दोनों मासूम जिंदा जल चुके थे। इस बीच, घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस के अफसर भी पहुंचे।

विज्ञापन

सिलेंडर फटने से लगी आग, सामान जला

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति एक घर में सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे किचन में रखा सारा सामान जल गया। समय रहते आग को नहीं बुझाया जाता, तो आग दूसरे जगहों में फैल सकती थी।

गुरुवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बदरीनाथ हाईवे पर दुकानों के पीछे एक घर के किचन में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। घटना के समय मकान मालकिन साजिदा (60) घर में नहीं थीं।

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी साजिदा को दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के वाहन में पानी खत्म होने पर दूसरा वाहन मंगवाना पड़ा, जिससे इस दौरान काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें