फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र ने खत्म की 'अंग्रेजों की गुलामी' की 70 साल पुरानी व्यवस्था, लिया बड़ा फैसला

Mon, 05 Feb 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र ने कड़ा फैसला लेते हुए नई व्यवस्था लागू की है। विवि में पढ़ने वाले छात्र अब दीक्षांत समारोह में कुछ अलग ही रंग में नजर आएंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र अब विशेष परिधान पहनकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इन परिधानों में गढ़वाल रेजीमेंट और कुमाऊं रेजीमेंट का रंग नजर आएगा। ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय ने यह परिधान तैयार किए हैं, जिन्हें सोमवार को शासन में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत व प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने मामूली संशोधनों के साथ हरी झंडी दिखा दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दीक्षांत समारोह में पहने जाने वाले परिधानों को अंग्रेजों की गुलामी की निशानी बताने के बाद से प्रदेश में अपने दीक्षांत परिधान तैयार करने पर काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


सरकार ने विभिन्न संस्थाओं से परिधान मांगे, जिसमें ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि के डिजाइन किए गए परिधान सबको पसंद आए। सोमवार को शासन में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में इन परिधानों को सबसे बेहतर माना गया।

बैठक में आए सुझावों में ड्रेस डिजाइन में टोपी को उत्तराखंडी स्टाइल में परिवर्तित करने तथा दीक्षांत समारोह के दौरान वीआईपी, विभागाध्यक्षों ऑफि सर्स एवं छात्राें की तैयार ड्रेस में कुलपतियों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

uttarakhand
मंत्री डॉ. रावत ने तैयार परिधान डिजाइन का नेतृत्व करने वाली ग्राफि क एरा विवि विवि की डॉ. ज्योति छाबड़ा से अपेक्षा की कि वे बैठक में आए सुझावों जैसे टोपी का डिजाइन उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में तैयार कराए, टोपी में राज्य पक्षी मोनाल व राज्य पुष्प ब्रह्मकमल को समाविष्ट करते हुए संशोधित परिधान का डिजाइन तैयार कराएं।

ग्राफिक एरा की टीम दो से तीन दिन के भीतर संशोधन के साथ परिधान उपलब्ध करा देगी, जिस पर राज्यपाल और सीएम की सहमति ली जाएगी। इसके बाद 21 फरवरी को होने वाले एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्र यह परिधान पहनेंगे।

ग्राफि क एरा पर्वतीय विवि द्वारा तैयार परिधान में भारतीय संस्कृति के साथ राज्य पुष्प ब्रह्मकमल, राज्य पक्षी मोनाल, गढ़वाल राइफल और कुमाऊं रेजीमेंट के ड्रेस के रंग को भी शामिल किया गया है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत, एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना, ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि के कुलपति डॉ. संजय जसोला, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. सविता मोहन, रूसा एडवाइजर केडी पुरोहित, एसजीआरआर विवि के कुलपति डॉ. पीसी ध्यानी आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें