फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दून’ में ‘इटोन’ की झलक देखेगा शाही परिवार

Sat, 02 Nov 2013 09:00 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश शाही परिवार भारत में ब्रिटेन के शाही कॉलेज ‘इटोन’ की झलक देखने आ रहा है। डचेज आफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर की खास इच्छा पर शाही परिवार का दून स्कूल में दौरा सात नवंबर को तय किया गया है।
विज्ञापन


प्रिंस चार्ल्स और पार्कर स्कूल में पढ़ाई के पैटर्न की जानकारी लेने के साथ यहां मौजूद सुविधाओं, संसाधनों का भी मुआयना करेंगे।

ब्रिटेन में वर्ष 1440 में स्थापित इटोन कॉलेज को खास ओहदा प्राप्त है। स्थापना से लेकर अब तक यह कॉलेज ब्रिटेन को डेविड कैमरून सहित 19 प्रधानमंत्री दे चुका है। प्रिंस विलियम्स और प्रिंस हैरी भी यहीं पढ़े हैं। भारत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द दून स्कूल से पासआउट हुए थे।

कई अहम पदों पर रह चुके हैं
ऐसे में ब्रिटेन का शाही परिवार द दून स्कूल को इटोन की तरह मानता है। यह भी उल्लेखनीय है कि द दून स्कूल के वर्तमान हेडमास्टर पीटर मैकलाग्लिन भी इटोन कॉलेज में हाउस मास्टर समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों इटोन में आयोजित एक समारोह में पीटर ने द दून स्कूल के बारे में बताया था। इसके बाद शाही परिवार ने यहां आने का मन बनाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक द दून स्कूल में शाही परिवार के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। प्रिंस चार्ल्स और डचेज आफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर छात्रों से भी रूबरू होंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
शाही परिवार के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल में पुलिस ने मॉक ड्रिल के साथ ही शाही परिवार के दौरे का रिहर्सल किया।

प्रिंस चार्ल्स और डचेज आफ कॉर्नवाल कैमेला पार्कर जिस रास्ते से गुजरेंगे, उसकी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल में शाही परिवार के लिए बनने वाले खाने की जांच के लिए अलग से टीम आएगी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें