सीएम विभागों से मांगेंगे नामों की सूची
माना जा रहा है कि सूरजकुंड से लौटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभागों से सैन्य छावनियों से बाहर स्थानों, सड़कों या भवनों के ब्रिटिशकालीन नामों की सूची और उनके स्थान पर रखे जाने वाले नामों का ब्योरा मांग सकते हैं।
अमर उजाला ने किया सबसे पहले खुलासा
गुलामी के प्रतीक व ब्रिटिशकाल के नामों को बदलने की इस कवायद का अमर उजाला ने सबसे पहले खुलासा किया। अखबार के 27 अक्तूबर के अंक में प्रथम पेज पर लैंसडौन का नाम बदलने की तैयारी और माई सिटी के पहले पेज 'सड़कों, भवनों के अंग्रेजों के जमाने के नाम बदलेंगे' शीर्षक से दो प्रमुख समाचार प्रकाशित किए। इसके बाद इन खबरों पर मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। पौड़ी जिले के इस खूबसूरत पहाड़ी नगर का नाम लैंसडौन रखे जाने से पहले कालौं का डांडा था। स्थानीय लोग लंबे समय से लैंसडौन का नाम कालौं का डांडा रखने की मांग कर रहे हैं।