फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब मुझे मेरी बीबी दिला दो'

Tue, 04 Feb 2014 11:10 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र की भंगेडी का युवक अपनी पत्नी को ससुराल से वापस दिलाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है लेकिन, उसकी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि जब भी वह उसे लेने ससुराल जाता है तो उसे उसकी पत्नी से नहीं मिलाया जाता है।

11 साल पहले हुई थी शादी
कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के भंगेडी निवासी एक युवक का विवाह करीब 11 साल पहले मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं।

करीब 20 दिन पूर्व उसकी पत्नी अपनी सास से झगड़ा कर मायके चली गई। जब युवक उसे लेने के लिए वहां पर पहुंचा तो उसे पत्नी से नहीं मिलने दिया गया।

ससुराल वालों पर लगाया आरोप
पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी फोन पर भी पत्नी से बात नहीं हो रही। उसने ससुराल वालों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया है। बिना मां के उसके बच्चों का भी बुरा हाल हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मांगी मदद
पीड़ित ने मंगलवार कोतवाली पहुंच पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वह 20 दिन से कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई उसकी सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


कोतवाली के एसआई दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करने के लिए शाम को वह युवक की ससुराल जाएंगे और मामले की सच्चाई पता करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें