रविवार को देहरादून में अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सफलता के मंत्र भी दिए। जानिए...
सरस्वती विद्यामंदिर भानियावाला की छात्रा आयुशी पेटवाल ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों का काफी योगदान रहा। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए आयुशी ने कहा कि यहां स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है। लेकिन विषम परिस्थितियों में भी शिक्षकों ने उन्हें पढ़ाया और इस योग्य बनाया।
अपनी बात आगे रखते हुए आयुशी ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए। मोबाइल के बजाय पढ़ाई में ज्यादा मन लगाना चाहिए।