फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही से देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, गिरा 115 साल पुराना पुल, कई वाहन मलबे में दबे

Fri, 28 Dec 2018 09:09 AM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bridge collapse - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे देहरादून के गढ़ी कैंट में पुल टूट गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुल का पुनर्निर्माण होना था मगर लापरवाही प्रशासन की रही कि इतने पुराने पुल पर आवाजाही को नहीं रोका गया।

विज्ञापन


वहीं, मलबे में कई वाहन दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह की है। क्षेत्र के बीरपुर में 115 साल पुराना पुल रेत से भरा डंपर गुजरने से गिर गया। 

हादसे में एक डंपर समेत कई वाहन के मलबे में दब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों मृतक विकासनगर के रहने वाले

पुल गिरने से लगभग 30 फ़ीट नीचे टॉस नदी में पत्थरों पर गिरने से दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में मॉर्चरी में रखा गया है। परिवार वालो को जानकारी दे दी गई है। दोनों मृतक विकासनगर के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि पुल का पुनर्निर्माण होना था मगर लापरवाही प्रशासन की रही कि इतने पुराने पुल पर आवाजाही को नहीं रोका गया।

कई बार स्थानीय लोगों ने यहां भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की बात की, लेकिर कोई निर्णय नहीं लिया गया। एसडीम सदर प्रत्यूष कुमार का कहना है कि हादसे की जांच की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

पुल टूटने की वजह से प्रमुख देवीस्थल मां संतला देवी मंदिर, जनतंबाला, बानगंगा, काण्डली, जामुन बाला, झाडूबाला सहित कई गांवों को सम्पर्क टूट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें