फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नवेली दुल्हन ने पति की इस हरकत से तंग आकर लिखा ऐसा सुसाइड नोट, पढ़कर चौंक जाएंगे

Mon, 27 Nov 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले जिस दुल्हन को धूम धड़ाके के साथ लाया गया था वह शादी के तीन दिन बाद ही अचानक लापता हो गई। उसने पति की इस हरकत से तंग आकर सुसाइड नोट में ऐसी बातें लिखी कि जिसने भी पढ़ा यकीन नहीं कर पाया।
विज्ञापन


उसने पति पर नशेड़ी होने और झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए वह सुसाइड नोट भी छोड़ गई। नई नवेली दुल्हन के इस कदम से घर वाले हतप्रभ रह गए। उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि उसकी लोकेशन लखनऊ में मिल रही है।

सदर बाजार निवासी मोहन लाल के बेटे बिंदेश कुमार उर्फ बीरू की शादी 22 नवंबर को ऊधमसिंह नगर जिले के भगवानपुर के रहने वाले दशरथ लाल भारद्वाज की बेटी सोनी के साथ हुई थी। 24 नवंबर को रामलीला मोहल्ले के पास आशीर्वाद बारात घर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि 26 नवंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे सोनी दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर लापता हो गई। दुल्हन को गायब पाकर ससुराल के लोग परेशान हो गए। उन्होंने फोन किया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। उसके कमरे में गए तो वहां सुसाइड नोट पड़ा मिला। इसमें पति पर नशा करने का आरोप लगाया गया था।

यह भी लिखा था कि झूठ बोलकर शादी की गई है। सुसाइड नोट पढ़कर घर वाले सकते में आ गए। मोहन लाल ने लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन लखनऊ के हजरतगंज में मिली है। उसे ढूंढने के लिए जांच टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

ये है सुसाइड नोट

ये है सुसाइड नोट
मुझे अपने मां, पापा की परवाह नहीं। ये जिंदगी का सवाल है। मैं मरने जा रही हूं। मैं अपने घर नहीं जा रही हूं। सॉरी, पापा जी, मुझे माफ कर देना। मेरी जिंदगी का सवाल है। मैं जा रही हूं। मुझसे झूठ बोलकर शादी की गई है। सॉरी, पापा जी...मेरे मरने के बाद भी ये (पति) नशा नहीं छोड़ेंगे। मुझे अपनों ने मारा है। मेरा दुनिया में कोई नहीं है। कोई बोले तो कहना... वह अच्छी नहीं थी। मेरी मम्मी को समझा देना।

पति तो शराब भी नहीं पीता है
चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि सोनी का पति बिंदेश कुमार की मीरा मार्ग में क्राकरी की दुकान है। उसने शराब को आज तक हाथ तक नहीं लगाया है। पत्नी शादी के जेवर लेकर लापता हो गई है। पता चला है कि व्यवसायी ने शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे।

डेढ़ लाख के जेवर ले जाने का आरोप
बिंदेश के चाचा नवल किशोर जायसवाल ने बताया कि दुल्हन इंटर तक पढ़ी थी, जबकि बिंदेश आठवीं तक पढ़कर व्यवसाय करता है। शादी के पहले किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई थी। दुल्हन करीब डेढ़ लाख के जेवर साथ ले गई है। उसका भतीजा गुटखा के अलावा कुछ खाता-पीता भी नहीं है। फिर भी नशे का आरोप लगा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें