हंगामा होने पर बात इतनी बढ़ी कि युवक पक्ष सीधे कोतवाली पहुंच गया। इधर, पीछे पीछे दुल्हन पक्ष भी कोतवाली पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे।
दुल्हन पक्ष ने दहेज की मांग करने का आरोप लगाया। वहीं दूल्हे पक्ष ने इसे खारिज करते हुए दुल्हन पक्ष ही कई गंभीर आरोप जड़ दिए। उनका कहना था कि जब शादी करनी ही नहीं थी तो रजामंदी क्यों की गई थी।
देर रात पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष चले गए। सोमवार को बारात नहीं आई, न ही कोई पक्ष कोतवाली अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। इधर, कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, दोनों पक्ष के बीच बातचीत का दौर चल रहा है।