फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुल्हन ने दूल्हे पर फेंके फूल, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदूल्हे ने दरवाजा बंद कर बचाई जान, रातभर चलता रहा ड्रामा
I
I

I
Iपुलिस के पास पहुंचा मामला, दूल्हे का साथ रहने से इन्कार
I
दूल्हे को शादी की पहली रात सेज पर रखे फूल उसके ऊपर फेंकने का विरोध करना भारी पड़ गया। नाराज दुल्हन ने दूल्हे की जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह दूल्हे ने दुल्हन को कमरे से बाहर निकाला और अंदर से दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। मामला कोतवाली पहुंचा तो दूल्हे ने दुल्हन के साथ रहने से इन्कार कर दिया।
I
I
I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में 22 दिसंबर को हुई थी। अगले दिन दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि शादी की पहली रात दुल्हन ने कमरे में दूल्हे के आते ही सेज पर रखे फूल फेंककर स्वागत किया। इस पर दूल्हे ने नाराजगी जताई और दुल्हन को ऐसा नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन

I
Iबताया जा रहा है कि इससे नाराज दुल्हन ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी और हंगामा कर दिया। दुल्हन के उग्र रूप को देख दूल्हा घबरा गया और उसने किसी तरह उसे कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद बचने के लिए उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। दरवाजा बंद करने पर दुल्हन ने जमकर हंगामा कर दिया। शोर सुनकर दूल्हे के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे समझाकर शांत किया।
I
I
I
Iसाथ ही मामले की जानकारी उसके मायके वालों को दी। मायके वाले रात में ही बेटी की ससुराल पहुंचे और जानकारी ली। शुक्रवार को मायके वाले उसे अपने घर ले गए। बताया जा रहा है कि शाम के समय मायके वाले दुल्हन को ससुराल लेकर पहुंचे। वहां दूल्हे ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। इससे हंगामा हो गया और दोनों पक्ष कोतवाली जा पहुंचे। वहां देर रात तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

I
Iबताया जा रहा है कि दोनों पक्ष दुल्हन को कोतवाली में ही छोड़कर घर चले गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो शनिवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस ने दोनों को फटकार लगाई। इस दौरान दूल्हे पक्ष ने दुल्हन की मानसिक हालत सही नहीं होने और धोखे से शादी करने का आरोप लगाया। वहीं दुल्हन पक्ष ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष कोतवाली में ही भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोतवाल प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें