रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए कैंट बोर्ड के दोनों कर्मचारियों को सीबीआई ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड में सीबीआई दोनों की संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को देहरादून कैंट बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा और लिपिक (कर) रमन अग्रवाल को मकान का दाखिल खारिज कराने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था।