फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुए भोले बाबा, भक्तों ने चढ़ाया ब्रांडेड चढ़ावा

Tue, 30 Jul 2013 10:05 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तड़क-भड़क वाली दुनिया से भला मंदिर कैसे अछूते रह सकते हैं। अब भोले के लिए चढ़ाया जाने वाला दूध ना लोटे में भरकर लाया जाता है और ना घर से दही ही आती है।
विज्ञापन


बाजार में भोले की पूजा के लिए सब ब्रांडेड माल उपलब्ध है। जीवनशैली में आए इस बदलाव का असर सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में भी देखने को मिला।

भोले बाबा को चढ़ाया जाने वाला जल अब पैक्ड है। श्रद्धालु लोग भी दूध-दही और धूपबत्ती ब्रांडेड ही मांगते हैं। आधुनिकता के इस दौर में भोले बाबा की पूजन सामग्री भी हाईटेक हो गई है। सावन के महीने में पूजा के तैयार पैकेट्स की खरीदारी पर ही श्रद्धालुओं का ज्यादा जोर है।

श्रावण मास शुरू होते ही भोले बाबा की विशेष भक्ति शुरू हो जाती है। बाबा को मनाने के लिए लोग सभी प्रकार की पूजन सामग्री खरीदते हैं। अभिषेक के लिए बाजार में रेडीमेड पानी के पैकेट्स मिल रहे हैं। पानी डिस्पोजल गिलास या लोटे में पैक हैं।
विज्ञापन


दूध और दही भी कंपनी के मांगे जा रहे हैं। यही वजह है कि मंदिर के पास स्थित पूजन सामग्रियों की दुकान में दूध और दही के ब्रांडेड पैकेट भी रखे जाने लगे हैं। रोली और धूप भी कंपनी की ही मांगी जाती है। शिव जी के अभिषेक के लिए तैयार पैकेट्स ही लोग अधिक पसंद कर रहे हैं।

अभिषेक के पैकेट्स में वस्तुएं
दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, बेल-पत्र, धतूरा-भांग, कपूर, दीपक, धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि।

इनकी भी सुनिए
'आजकल के समय में लोग घर से पूजन सामग्री लेकर नहीं निकलते, बल्कि मंदिर के पास की दुकान से ही सभी सामान खरीदने में सहूलियत महसूस करते हैं। ऐसे में पूजन सामग्री भी पैक्ड चाहिए। यही वजह है कि मार्केट भी लोगों को भांपते हुए अब पैक्ड दूध ही नहीं बल्कि पैक्ड जल भी देने लगा है। पूजन के लिए लोगों का जोर पैक्ड के साथ ही ब्रांडेड चीजों पर रहता है।'
विज्ञापन

कमल जोशी, टपकेश्वर पूजन सामग्री केंद्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें