फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ने हिंदुस्तान को दिए संगीत के नए सुर

Mon, 23 Sep 2013 08:48 AM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तानी संगीत का ब्रेल म्यूजिक नोटेशन सिस्टम देहरादून में तैयार हो गया है। राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान यानी एनआईवीएच ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


मशहूर स्थानीय शास्त्रीय गायक शुचित नारंग ने इसके लिए एक यूनिफाइड ब्रेल कोड विकसित किया है। यानी देश भर में हिंदुस्तानी संगीत की एक ही स्वर लिपि होगी। इसे ब्रेल काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) को अप्रूवल के लिए भेजा गया है।

पढ़ें, केबीसी की हॉट सीट पर बैठा देहरादून का नौजवान

जल्द ही संगीत विधा के माहिर जनों की दो वर्कशाप होंगी। इनकी अनुशंसाओं के आधार पर काउंसिल इस कोड को अप्रूव करेगा। शुचित नारंग ने इसके जल्द ही अप्रूवल की बात दोहराई। बता दें कि उन्होंने एनआईवीएच के लिए इस एक साल के प्रोजेक्ट पर बीते अप्रैल माह में काम शुरू किया था, जो इस साल मार्च में जाकर पूरा हुआ।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से उन्हें यह प्रोजेक्ट करने को कहा गया था, क्योंकि वह पहले भी कर्नाटक संगीत की ब्रेल स्वर लिपि तैयार कर चुके हैं। इस लिपि के होने से फायदा यह होगा कि राज्य चाहे कोई भी हो, कोलकाता हो चाहे मध्य प्रदेश, इसे एक ही तरीके से स्वरबद्ध किया जा सकेगा।  

30 साल पहले भी हुई थी कोशिश
दून में लगभग 30 साल पहले भी हिंदुस्तानी संगीत का ब्रेल म्यूजिक नोटेशन सिस्टम तैयार करने की कोशिश हुई थी। लेकिन इसमें कुछ बुनियादी कमियां रह गई थीं। मसलन इसमें कुछ मात्राओं का वर्गीकरण ठीक से नहीं समझा जा सकता था।

इसके अलावा मुरकी आदि के तकनीकी चिन्ह इसमें शामिल नहीं थे। इन कमियों को पूरी तरह से दूर कर लिया गया है। इस ब्रेल लिपि में कुछ चिन्हों में बदलाव भी किया गया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें