फोटो:: तिब्बती समुदाय ने फूंका चीनी सरकार का पुतला - सहस्रधारा रोड पर चीनी उत्पादों का किया बहिष्कार, गलवान में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। तिब्बती समुदाय ने भारतीय सैनिकों पर चीनी सैनिकों द्वारा कायराना हमले के विरोध में चीनी सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि चीनी सेना की सुनियोजित साजिश का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने हिंसा में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। रीजनल तिब्बतियन यूथ कांग्रेस व रीजनल तिब्बतियन वूमेन्स एसोसिएशन के बैनर तले समुदाय के लोगों ने सहस्रधारा रोड स्थित डकिलिंग में चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चीन की विस्तारवादी नीतियों व धोखेबाजी का जमकर विरोध किया। कहा कि चीन भरोसे के लायक नहीं है। चीन ने समझौते के खिलाफ जाकर भारतीय सैनिकों पर जमलेवा हमला किया। लेकिन, भारतीय सेना ने चीन को उनकी हैसियत दिखा दी। उन्होंने चीनी उत्पादों का भी बहिष्कार किया। अंत में 108 दीये जलाकर भारतीय शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रीजनल तिब्बतियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तेनजिन जिम्बा, उपाध्यक्ष फुंसोक, रीजनल तिब्बतियन वूमेन्स एसोसिएशन की अध्यक्ष ल्हामो व कई अन्य उपस्थित रहे। गौरव