फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: युवक ने किया चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार 

Tue, 28 May 2019 01:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

सिडकुल क्षेत्र में एक युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान मासूम के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूल रूप से रामपुर निवासी नासिर रुद्रपुर के एक अस्पताल में मजदूरी करता है और यहीं अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया कि वहीं पर अन्य मजदूर परिवार भी रहते हैं। सोमवार की रात नासिर ने पड़ोस में रहने वाली एक चार साल की मासूम बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

मासूम के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। यह देख नासिर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई और नासिर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार सुबह उसे सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि आरोपी नासिर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें