फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाने से पहले छोटी बहन को भेजा ऐसा मैसेज, पढ़कर रुकेंगे नहीं आंसू

Sat, 03 Feb 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : self
विज्ञापन

बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन आत्महत्या करने से पहले मृतक ने मोबाइल से छोटी बहन को ऐसा मैसेज भेजा कि जिसे पढ़कर आपके आंसू नहीं रुकेंगे।

विज्ञापन


भेजकर आत्मघाती कदम की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ होटल के कमरे को सील कर दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गंगापुर रोड स्थित बाटा कॉलोनी में परिवार के साथ रहने वाला राहुल पाल (23) पुत्र राजाराम पाल बेरोजगार था। राहुल का बड़ा भाई आशू काशीपुर बाइपास रोड स्थित एक मोबाइल के शोरूम में काम करता है। दो दिन पूर्व उसने राहुल की भी शोरूम में नौकरी लगवाई थी। आगे
विज्ञापन

 

विज्ञापन

‘कमरा नंबर 205 में आत्महत्या कर रहा हूं शव ले जाना’

सुसाइड - फोटो : demo pic
शुक्रवार सुबह राहुल घर से शोरूम जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा था। रात करीब 11 बजे राहुल ने अपनी बहन ज्योति के मोबाइल पर संदेश भेजा ‌कि  ‘कमरा नंबर 205 में आत्महत्या कर रहा हूं शव ले जाना’ वह सिविल लाइन स्थित राजश्री होटल में है और आत्महत्या कर रहा है। होटल पहुंचकर उसका शव ले जाएं।

संदेश पढ़ने के बाद सकते में आए परिजन आनन-फानन में होटल के कमरा नंबर 205 में पहुंचे तो वहां राहुल का शव चादर के बनाए फंदे पर पंखे से लटका था।

परिजनों ने होटल स्टाफ की मदद से राहुल को पंखे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार राहुल ने शुक्रवार सुबह होटल में कमरा बुक कराया था और पूरा दिन होटल के कमरे में ही बंद रहा।

पेशे से बस चालक राहुल के पिता ने कई जगह राहुल की नौकरी लगाई थी, लेकिन वह कहीं भी टिक नहीं पाता था, जिसको लेकर वह तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें