काशीपुर में छेड़खानी से परेशान होकर एक छात्रा ने स्कूल छोड़ा तो छेड़छाड़ करने वाले युवक ने उससे दर्दनाक बदला लिया।
युवक की छेड़खानी से परेशान होकर एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इससे नाराज युवक ने छात्रा को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही विक्की स्कूल आते-जाते समय उसकी बेटी (14 वर्षीय) से छेड़खानी करता रहता था।