फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः 11वीं कक्षा के लड़के ने पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 12 Sep 2019 12:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में 11वीं कक्षा के छात्र ने पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता लगने पर शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल ने राजपुर थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, 11वीं कक्षा के छात्र ने दो सितंबर को पांचवीं कक्षा के एक छात्र को अकेला पाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर डरा सहमा छात्र उस समय चुप हो गया। बाद में पीड़ित छात्र ने प्रिंसिपल को एक पत्र लिखा। जिसमें उसने आपबीती बताई। पत्र पढ़कर प्रिंसिपल दंग रह गए। छानबीन के बाद इसकी सूचना प्रिंसिपल ने राजपुर थाने की पुलिस को दी।

प्रिंसिपल की ओर से राजपुर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर बुधवार रात पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित छात्र के साथ ही आरोपी का भी मेडिकल कराया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहन छानबीन के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें