फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी करने पर युवक को भीड़ ने धुना, साथी फरार

Sat, 14 Oct 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
अश्लील फब्तियां कसी तथा फिर छेड़खानी शुरू कर दी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने पहले अश्लील फब्तियां कसी तथा फिर छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कई ग्रामीण मौके पर आ गए और दोनों आरोपियों को घेर लिया। एक युवक ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी शुक्रवार को लक्सर कस्बे में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। वह जैसे ही लक्सर रायसी मार्ग पर एसडीएम आवास के पास पहुंची तो दो मनचले युवकों ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। पहले तो छात्रा मनचलों की बातों को नजरअंदाज करती रही, लेकिन बाद में युवकों द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर छात्रा ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुन कर वहां से गुजर रहे कई ग्रामीण मौके पर आ गए और उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच एक युवक ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। दूसरे युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर कालू पुत्र वेदपाल और मोनू पुत्र राजकुमार निवासी मुंडाखेड़ाकलां के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें