फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन पर बजा लड़के की 'मौत' का गाना

Mon, 23 Sep 2013 07:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से होटलकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर होटलकर्मी के परिजन टिहरी से दून पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव अलमस भवान टिहरी गढ़वाल का रहने वाला अरविंद कुमार (32) पुत्र स्वर्गीय उदय सिंह दून में किसी होटल में काम करता था।

देर रात हुआ हादसा
रविवार रात अरविंद होटल से कमरे पर लौट रहा था। अरविंद हेडफोन पर गाने सुनते हुए सड़क पर पैदल चल रहा था।

वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को बताया कि ईसी रोड स्थित सिटी हार्ट सेंटर के सामने दो ट्रक आराघर की तरफ तेजी से जा रहे थे।

हॉर्न बजाने पर भी नहीं हटा
आगे चल रहे ट्रक चालक के हार्न बजाने के बाद भी अरविंद सड़क से किनारे नहीं हटा। आगे वाले ट्रक ने तो किसी तरह अरविंद को बचा लिया। लेकिन पीछे से चल रहा ट्रक अचानक अरविंद के सड़क पर आ जाने से नियंत्रण नहीं रख पाया।

हेडफोन पर गाने सुनते हुए चलने से अरविंद को भी पीछे से अचानक आए ट्रक का अंदाजा नहीं आया। जिससे अरविंद ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
राहगीर भी हड़बड़ाहट में ट्रक का नंबर नहीं देख पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस ने घायल को दून अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। अरविंद के भाई वीरबल सिंह पुंडीर ने डालनवाला कोतवाली में लापरवाही से एक्सीडेंट कराने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें