फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों संग गुजरात से भागकर हरिद्वार पहुंचा युवक, परिजनों को देखते ही छत से लगा दी छलांग, मौत

Tue, 30 Apr 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दो युवतियों के साथ हरिद्वार के एक आश्रम में ठहरे युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को देखकर आश्रम की छत से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि उक्त युवक दो युवतियों के साथ गुजरात के द्वारिका से भागकर हरिद्वार आया था। उनके परिजनों को जब उनके हरिद्वार पहुंचने की भनक लगी तो वो भी हरिद्वार आ गए और तीनों की तलाश में जुट गए। जब उन्हें युवक-युवतियां नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस को अपनी जांच-पड़ताल में तीनों के एक आश्रम में ठहरे होने की जानकारी मिल गई।

Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार रात पुलिस उनके परिजनों के साथ आश्रम पहुंच गई। अपने परिजनों को पुलिस के साथ देखते ही युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि उक्त तीनों लोग एक दिन पहले ही गुजरात से हरिद्वार पहुंचे थे। यहां वे श्रवण नाथ नगर स्थित एक आश्रम में ठहरे थे। सोमवार को उनके परिजन भी उन्हें ढूंढते हुए हरिद्वार पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें