फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, जानने के बाद हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Sun, 22 Apr 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
love couple
विज्ञापन

प्रेमिका के खर्च पूरे करने के लिए प्रेमी ने ऐसा कदम उठाया कि वह हवालात पहुंच गया। लेकिन प्रेमी का यह कारनामा सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन


प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए युवक ने अपने दोस्तों के साथ ट्रक चोरी  किया था। ट्रक को बेचने के लिए सभी लोग संभल (यूपी) भी गए, लेकिन ट्रक का खरीदार नहीं मिला तो वह वापस काशीपुर आ गए। यहां पहुंचने पर पुलिस ने काशीपुर से ट्रक और उसमें सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी भाग गया।

विगत 12 अप्रैल की रात नौ बजे शिवलापुर चुंगी ट्रक यूनियन कार्यालय के पास से खडे़ ट्रक (पीबी29एन9506) को अज्ञात लोगों ने चुरा लिया था। ट्रक मालिक फिरोज खान निवासी गुलरघट्टी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

नईम ने अजय और मनोज संग मिलकर बनाई ट्रक चोरी की योजना

इस पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।

शुक्रवार को आरोपियों के बारे में सूचना पर पुलिस ने काशीपुर ठेला पुल के पास से नईम सैफी, अजय सैनी निवासी शिवलालपुर चुंगी मंडी गेट रामनगर को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया, जबकि उनका साथी मनोज निवासी चंदौसी (यूपी) भागने में सफल हो गया।

पुलिस को दोनों ने बताया कि नईम ने अजय और मनोज के साथ मिलकर ट्रक चोरी की योजना बनाई, जिस पर वह रामनगर यूनियन कार्यालय के पास से ट्रक लेकर भाग निकले।
 
विज्ञापन

पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज

court
इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर ट्रक बेचने के लिए पहले संभल (यूपी) गए, लेकिन ट्रक का खरीदार नहीं मिला और वह ट्रक को काशीपुर ले आए। 

एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम चंदौसी रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी नईम का प्रेम प्रसंग एक युवती से था, जिसके खर्चे पूरे करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

उसके खिलाफ 2017 में रामनगर कोतवाली में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज है। इसके चलते उस पर काफी कर्जा हो गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राहुल राठी, एसआई कश्मीर सिंह, मुनव्वर हुसैन, विपिन जोशी, चेतन रावत, नसीम अहमद, रियाज अख्तर शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें