फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए भाई ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 02 Apr 2019 06:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में दो दिन से होटल में ठहरे सूखीढांग के नौलापानी गांव निवासी युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता था।

विज्ञापन


दस दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। युवक के मोबाइल से भेजे गए संदेश से माना जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बस स्टेशन मार्ग पर स्थित सिद्धार्थ होटल मालिक दीपक जैन ने बताया कि 31 मार्च से नौलापानी सूखीढांग (चंपावत) निवासी संजय कुमार (27) पुत्र नारायण राम होटल में ठहरा था, लेकिन सोमवार से मंगलवार की सुबह तक उसे होटल से बाहर जाते-आते नहीं देखा तो शक हुआ। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होटल स्वामी ने खिड़की से अंदर झांका तो संजय फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना पर सीओ नरेश चंद, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और उप निरीक्षक विक्रम फौरन मौके पर पहुंचे। होटल में जमा कराए परिचय पत्र से पहचान के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के पिता के आने के बाद पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर शव कब्जे में ले लिया। 

कोतवाल ने बताया कि मृतक ने अपने मोबाइल से किसी युवती को संदेश भेजा है कि ‘तुम मुझे प्यार करती हो या नहीं’। इससे माना जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में यह कदम उठाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। 
बोरागोठ में दीदी के घर आया था संजय
संजय कुमार अपने घर नौलापानी से एक सप्ताह पहले बोरागोठ निवासी अपनी बड़ी बहन के घर आया था। 31 मार्च को बहन को बताए बिना ही होटल में आकर रहने लगा। होटल स्वामी से उसने नौकरी पर दिल्ली जाने की बात कही थी। संजय की बहन और पिता ने बताया कि उसे लगातार फोन किया जा रहा था। सोमवार दोपहर तक उसके मोबाइल पर कॉल जा रही थी, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें