फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं जीना नहीं चाहता, मैंने जहर पी लिया है’

Mon, 01 Jun 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैं जीना नहीं चाहता, मैंने जहर पी लिया है।’ यह बात पिता को कहकर एक युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन


खुदकुशी का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। युवक के घर से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व पुलिस के मुताबिक पिलखेड़ी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल निवासी संदीप (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह पटियाला में नौकरी करता था।

वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार देर रात बाजार से घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने पिता को परेशानी में आकर जहर पीने की बात बताई। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था, मगर उसकी परेशानी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। उधर, राजस्व पुलिस के मुताबिक मृतक के घर से सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें