गुरुवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जो युवक के खुदकुशी करने की वजह सामने आयी उसने सबको हैरनी में डाल दिया।
दरअसल, युवक कमर दर्द की शिकायत से पीड़ित था। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने दोस्त को फोन पर इसकी सूचना दी। टिहरी के गोसिल निवासी अंकित पंवार (24) नेहरू कालोनी के मोहकमपुर में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब अंकित ने अपने दोस्त को फोन कर कहा कि वह ट्रेन के आगे कू दकर आत्महत्या कर रहा है। वह कमर के दर्द से आजिज आ चुका है। अब जीना नहीं चाहता है। दोस्त ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
इसी बीच सहारनपुर से देहरादून आ रही ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जोगीवाला चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर ने बताया कि एक साल पहले जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान उसे कमर में दर्द की शिकायत हुई। काफी इलाज के बाद भी दर्द कम नहीं हो रहा था। आत्महत्या के पीछे यही वजह सामने आई है।