फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा प्यार! शादी का वादा कर युवती संग कर दी हदें पार, लेकिन मंडप से हो गया फरार

Sat, 11 Aug 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर युवती ने एक छात्र पर दुराचार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि छात्र ने उससे धीरे-धीरे दोस्ती गांठी और फिर शादी का झांसा देते हुए करीब एक साल तक दुराचार करता रहा। आरोप है कि छात्र एक बार शादी के लिए राजी हुआ, लेकिन फेरों से पहले ही मंदिर से भाग खड़ा हुआ। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती की दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी है। जबकि, वह पिछले दो सालों से देहरादून में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग कर रही है। युवती ने रायपुर थाने में शिकायत कर बताया कि एक साल पहले उसके एक मित्र ने नमन प्रताप सिंह निवासी पार्क रोड से युवती की दोस्ती कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्र से करीब दस साल बड़ी है युवती

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नमन क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। छोटी सी मुलाकात के बाद नमन ने युवती को फेसबुक पर सर्च किया और उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवती ने इसे स्वीकार कर लिया और दोनों आपस में मिलने जुलने लगे।

आरोप है कि एक दिन जब युवती रायपुर क्षेत्र स्थित अपने घर में अकेली थी तो नमन ने वहां उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब इस बात को सभी को बताने को कहा तो नमन ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस पर दोनों राजी हो गए। शादी का झांसा देकर नमन ने उसके साथ कई बार दुराचार किया। युवती आरोपी छात्र से करीब दस साल बड़ी बताई जा रही है। 

एसएसआई रायपुर मनोज रावत ने बताया कि युवती के अनुसार एक दिन नमन ने शादी से इंकार कर दिया तो उसने नमन के पिता को दिल्ली बुला लिया। नमन के पिता और युवती के पिता ने एक साथ बैठकर शादी के लिए बात कर ली। इसके बाद दोनों को दिल्ली के एक आर्यसमाज मंदिर में शादी करनी थी। शादी के दिन सभी तैयारियां हो गई और नमन भी वहां आ गया। युवती का आरोप है कि नमन वहां से बहाना बनाकर कहीं चला गया और फिर वापस नहीं आया। इसके बाद उसने फोन भी बंद कर लिया। एसएसआई रावत ने बताया कि नमन के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें