फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम छात्र ने छात्रा को पीट-पीट कर किया बेहोश, छात्र फरार

Sat, 28 Jan 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
woman beaten - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ऋषिकेश स्थित पीजी ऑटोनामस कॉलेज में बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के एक छात्र ने जमकर दबंगई दिखाई। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की क्लास रूम में जाकर दंबग छात्र ने एक छात्रा को थप्पड़ मार-मार कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


मौका देखकर तुरंत ही आरोपी छात्र कॉलेज परिसर से भाग निकला। छात्रा की सहेलियों ने किसी तरह उसे संभाला। आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया।

कॉलेज प्राचार्य डा.डीसी नैनवाल ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि आरोपी छात्र को शीघ्र संस्पेंड कर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

एकाएक छात्रा पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया

beaten
बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा का कहना है कि बीते दिसंबर माह में उनकी शीशमझाड़ी निवासी बीकॉम पंचम सेमेस्टर के छात्र राकेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जो कुछ दिनों बाद समाप्त हो गया था।

शनिवार को उक्त छात्र उनकी क्लास रूम में पहुंचा। उस वक्त छात्र-छात्राए ही क्लास में बैठे हुए थे। कुछ देर बात करने के बाद छात्र ने एकाएक छात्रा पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया।

जब तक क्लास रूम के अन्य छात्र कुछ समझ पाते छात्रा बेहोश हो गई और आरोपी कॉलेज परिसर से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी की। कहा छात्राएं अपनी ही कक्षाओं में सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

छात्र को कॉलेज से निष्काशित करने की मांग

girl beaten
प्राचार्य से आरोपी छात्र को कॉलेज से निष्काशित करने की मांग की। छात्रा ने कहा कि जब तक छात्र उससे हाथ जोड़कर माफी मांगकर लिखित पत्र नहीं देता, वह उसको माफ नहीं करेगा।

यदि छात्र ऐसा नहीं करता तो वह पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करेगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए उन्होंने कॉलेज प्रशासन से छात्र के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर प्रशांत कुमार, नेहापाल, शिवानी, सुनेना, रीमा मंडल, मनीषा, सुधा, राकेश शर्मा, आशीष थापा, राकेश शर्मा, आदर्श टोडरिया, मनीष पोखरियाल, राघव पांडेय शामिल रहे।
  
छात्र द्वारा इस प्रकार की घटना निदंनीय है। घटना के संबंध में छात्र से संपर्क किया जा रहा है। अपना पक्ष रखने के लिए छात्र को 30 जनवरी तक का समय दिया जाता है। जांच करने के उपरांत ही छात्र के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- डा. डीसी नैनवाल, प्राचार्य पीजी ऑटोनामस कॉलेज ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें