फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या कर दिया कि भावी पत्नी के साथ हवालात पहुंच गया युवक, पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे

Wed, 20 Sep 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भावी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर घुमाना युवक को मंहगा पड़ गया। एक महीने बाद दोनों की शादी होनी है। इससे पहले दोनों चोरी‌-छिपे बाइक पर घूम रहे थे। लेकिन, ससुरालियों की एक गलतफहमी ने उसे हवालात के दर्शन करा दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का रिश्ता क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवती के साथ हुआ है। बताया जाता है कि अगले महीने दोनों की शादी होनी है।  इसी बीच मंगलवार को युवक ने अपनी भावी पत्नी से पहले तो फोन पर बात की और फिर उनके गांव पहुंच गया तथा उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर घुमाने के लिए ले जाने लगा।
विज्ञापन

कोई युवक उनकी बहन को बहला फुसलाकर लेकर जा रहा है...

पुलिस (सांकेतिक चित्र)
युवक उस युवती को लेकर गांव से थोड़ा बाहर ही निकला था। इसी बीच युवती के परिवार के कुछ युवकों ने युवती को किसी के साथ बैठा देख इसकी जानकारी वहां से गुजर रहे चेतक पुलिस कर्मियों को दे दी कि कोई युवक उनकी बहन को बहला फुसलाकर लेकर जा रहा है। इस सूचना पर चेतक पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक युवती का पीछा करके धर दबोचा तथा कोतवाली ले आयी।

बाद में घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर युवक व युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को दोनों का रिश्ता तय होने की जानकारी दी। थाने पहुंचे कुछ संभ्रात ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसा नही करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें