रुड़की में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। बताया गया कि दोनों अपने मां-बाप की इकलौती संतान थे।   गुरुवार को दोनों के शव टोडा कल्याणपुर के पास ट्रेन की पटरी पर मिले। बताया गया कि दोनों सैनी बिरादरी के हैं। मरने वाले लड़के का नाम चंद्रभान है और लड़की का नाम कोमल है। दोनों पढ़ाई कर रहे थे। मृतक लड़का एमकॉम की पढ़ाई कर रहा था।  उधर इनके परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। (चंद्रभान की फाइल फोटो)