देहरादून। जिला बॉक्सिंग संघ देहरादून की ओर से 21 सितंबर से पवेलियन मैदान में उत्तराखंड एलीट मैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2019 का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त निदेशक (खेल) डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रतियोगिता में 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाली टीम नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।