फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बॉक्सर नूपुर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी योगिता सहित कई खिलाड़ी आज देहरादून में करेंगे साइक्लिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सर नूपुर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी योगिता सहित कई खिलाड़ी आज देहरादून में साइकिल रैली में होंगे शामिल
विज्ञापन

देहरादून में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का 61वां एडिशन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बॉक्सर नूपुर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी योगिता सहित कई खिलाड़ी आज देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों एवं नागरिकों के साथ साइकिल रैली में शामिल होंगे। मौका होगा फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 61वें एडिशन का।
विज्ञापन

साइकिल रैली का उद्देश्य श्रेष्ठ खिलाड़ी, कॉलेज के छात्रों और फिटनेस के शौकीनों को एक साथ लाना है। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिसंबर 2024 में इस अभियान को शुरू किया था। इस मूवमेंट में देशभर में 2.5 लाख जगहों पर 25 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। देहरादून में आज होने वाली साइकिल रैली में अलग-अलग क्षेत्रों के उभरते और जाने-माने लोग शामिल होंगे, जिनमें भारतीय पर्वतारोही ताशी मलिक, भारतीय तलवारबाज ऋषिका खजूरिया, एथलीट निहारिका वशिष्ठ, बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी शामिल हैं। साइकिल रैली परेड ग्राउंड से सुबह सवा सात बजे शुरु होगी। जो करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर वापस परेड ग्राउंड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें