सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी मलबा व बोल्डर के कारण केदारनाथ की पैदल यात्रा छह घंटे प्रभावित हुई।
मशीनों से मलबा सफाई के बाद रविवार सुबह 11 बजे प्रशासन ने सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से 338 यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए छोड़ा।
केदारघाटी में बीती रात्रि को हुई तेज बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र मुनकटिया में भारी मलबा व बोल्डर गिरने से बंद हो गया।
रविवार को हाईवे के अवरूद्ध होने के कारण प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग से धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। एनएच द्वारा मशीन व मजदूरों की मदद से 11 बजे हाईवे को खोला गया, जिसके बाद पैदल व वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।