फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, छह घंटे देर से शुरू हुई बाबा केदार की पैदल यात्रा

Sun, 02 Jul 2017 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी मलबा व बोल्डर के कारण केदारनाथ की पैदल यात्रा छह घंटे प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मशीनों से मलबा सफाई के बाद रविवार सुबह 11 बजे प्रशासन ने सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से 338 यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए छोड़ा।

केदारघाटी में बीती रात्रि को हुई तेज बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र मुनकटिया में भारी मलबा व बोल्डर गिरने से बंद हो गया।

रविवार को हाईवे के अवरूद्ध होने के कारण प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग से धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। एनएच द्वारा मशीन व मजदूरों की मदद से 11 बजे हाईवे को खोला गया, जिसके बाद पैदल व वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित स्थान पर आए दिन मलबा गिर रहा है

चार धाम यात्रा मार्ग - फोटो : file photo
पिछले दस दिनों से प्रभावित स्थान पर आए दिन मलबा गिर रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय मुकेश गोस्वामी, डीपी गोस्वामी, गौरीकुंड के प्रधान राकेश गोस्वामी आदि का कहना है कि केदारनाथ आपदा में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक राजमार्ग का पांच किमी क्षेत्र बुरी तरह से बदहाल हो गया था।

मुनकटिया में भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया था, जो बीते चार वर्ष से खतरनाक बना हुआ है। लेकिन आज तक शासन स्तर पर स्थायी ट्रीटमेंट के प्रयाय नहीं हो पाए हैं।

इधर, सोनप्रयाग के सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात्रि को हुई तेज बारिश के चलते हाईवे बाधित हो गया था। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड द्वारा प्रभावित स्थान पर मशीन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें