फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में बॉटल ब्रश की खेती देगी किसानों को दोहरा फायदा, सगंध पौध केंद्र सेलाकुई कर रहा शोध

Mon, 14 Jul 2025 03:19 PM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देश के किसी भी राज्य में अभी तक बॉटल ब्रश के पौधे को सजावट के लिए लगाया जाता है। इसकी व्यावसायिक कृषिकरण नहीं होता है।
 
विज्ञापन
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉटल ब्रश (वैज्ञानिक नाम कैलिस्टेमोन) की खेती से किसानों को दोहरा मुनाफा होगा। इसकी पत्तियों से तेल और पूरे सालभर खिलने वाले फूलों से शहद का उत्पादन कर सकेंगे। पहली बार बॉटल ब्रश के कृषिकरण पर सगंध पौध केंद्र सेलाकुई में शोध किया जा रहा है।

विज्ञापन


एक हेक्टेयर भूमि पर पैदावार से 2.10 लाख तक आय प्राप्त हो सकती है। आमतौर पर सड़क किनारे, पार्क या घरों के बाहर फूलों से लदे बॉटल ब्रश के पौधे हर किसी को आकर्षित करते हैं। लेकिन इस पौधे में कई औषधीय गुण भी छिपे हैं। देश के किसी भी राज्य में अभी तक बॉटल ब्रश के पौधे को सजावट के लिए लगाया जाता है। इसकी व्यावसायिक कृषिकरण नहीं होता है।

ये भी पढ़ें...Devprayag: नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा, एक घायल, कई वाहन भी दबे
विज्ञापन
विज्ञापन


सगंध पौध केंद्र सेलाकुई पहली बार बॉटल ब्रश की खेती पर शोध कर रहा है। इसके बाद किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वैज्ञानिक शोध के बाद किसानों को पॉपुलर व यूकेलिप्टस की जगह बॉटल ब्रश उगाने का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही जंगली जानवरों के नुकसान से परेशान किसान बॉटल ब्रश की खेती कर अच्छी आय प्राप्त कर सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें