गफूर बस्ती निवासी अब्दुल वहीद की बेटी बरखा (25) की शादी तीन साल पहले दिल्ली के महिपालपुर रमपुरी पहाड़ी निवासी बाइक मैकेनिक मोनू से हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती है।
उसकी दो साल की बेटी तैय्यबा है। बरखा 20 जनवरी को मायके आई थी। मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे वह घर के पास ही दुकान के सामने खड़ी थी। इस बीच, उसका ममेरा भाई फैजान वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। बरखा लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या की घटना के मामले में मौके का मुआयना किया गया है। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को चिह्न्ति कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
इस मामले की जांच सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल को सौंपी गई है। सीओ की जांच में अन्य नाम आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।