फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Booster Dose: एक लाख लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण

Sun, 14 Aug 2022 02:56 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है, जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी लगाई गई है। इसके अलावा एक माह के भीतर 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
बूस्टर खुराक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 14 और 15 अगस्त को प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


टीकाकरण के इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है, जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी लगाई गई है। इसके अलावा एक माह के भीतर 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।

ये भी पढ़ें...UKSSSC:  एसटीएफ ने तोड़ी मोरी के दुर्ग की दीवार, कई सफेदपोश होंगे गिरफ्तार, परीक्षा से पांच दिन पहले हुआ खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दो दिवसीय टीकाकरण अभियान के लिए राज्यभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। यहां पर लोग प्रीकॉशन डोज लगा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने विगत 15 जुलाई से 18 आयु वर्ग से अधिक के लाभार्थियों को आगामी 30 सितंबर तक नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज लगाने के दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके तहत राज्य में अब तक 16 फीसदी लोगों को निशुल्क प्रीकॉशन डोज लगा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें