फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण अध्ययन पर पुस्तक का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार भट्ट और ग्राफेक एरा विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमल जोशी द्वारा लिखी गई नई शिक्षा नीति पर आधारित ‘पर्यावरण अध्ययन’ पुस्तक उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने किया। दून विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड के कठिन दौर ने पर्यावरण की महत्ता को निकट से बताया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि समाज को जागरूक करने की दिशा में शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी, डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पाण्डेय, प्रो. केडी पुरोहित, प्रो. एमएसएम रावत, उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ममता ड्यूडी नैथानी, सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ. डीसी गोस्वामी, डॉ. रचना नौटियाल, डॉ. एएस उनियाल, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. दीपक कुमार पांडेय, डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, डॉ. दीपक भट्ट और प्रो. एचसी पुरोहित उपस्थित रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें