लेखक बलवीर सिंह रावत की पहली पुस्तक बंगाण समाज, भाषा एवं लोक साहित्य का विमोचन किया गया। रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लेखक बलवीर सिंह रावत की पुस्तक लोगों के लिए प्रेरणादायक होगी। इस मौके पर पद्मश्री चंद्रप्रभा ऐतवाल ने मुख्य अतिथि, जेएल शर्मा ने अति विशिष्ट अतिथि और सुभाष रावत ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। पद्मश्री चंद्रप्रभा ऐतवाल ने कहा कि यह पुस्तक भाषा और समाज से प्रेम की परिचायक है। यह भाषा को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। वहीं, लेखक बलवीर सिंह रावत ने कहा कि बंगाण भाषा प्रेमियों और बुद्धिजीवियों को बंगाणी भाषा को लिखने और पढ़ने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बलवीर सिंह रावत वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज सभावाला (विकासनगर) में अंग्रेजी भाषा के शिक्षक हैं।