फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम की जान को भी खतरा

Tue, 09 Oct 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
आतंकी
विज्ञापन

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों, हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को भेजा गया है।

विज्ञापन


पत्र में प्रदेश के सीएम को भी कुर्बान कर देने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद एलआईयू, आईबी और जीआरपी के साथ हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, पांच अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में एक पत्र पहुंचा। स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने जब पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। ये पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर मौलवी अंबी सलीम के नाम से आया था।
विज्ञापन


पत्र में 20 अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन, दून रेलवे स्टेशन, रुड़की, लक्सर, काठगोदाम, नैनीताल सहित रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन

सीएम को कुर्बान करने की बात भी पत्र में लिखी

इसके अलावा दस नवंबर को हरकी पैड़ी, लक्ष्मण झूला, उत्तराखंड के चारों धाम और रुड़की की धार्मिक मजार में भी तबाही मचाने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि उत्तराखंड के सीएम को भी कुर्बान कर दिया जाएगा। पत्र के अंत में खुदा हाफिज भी लिखा है।

एरिया कमांडर के नाम के बाद किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर, कराची, पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है। पत्र पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने पत्र की जानकारी जीआरपी, आरपीएफ को दी। साथ ही हरिद्वार पुलिस, एलआईयू और आईबी को भी पत्र से अवगत कराया गया।

जीआरपी के एएसपी प्रकाश आर्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पत्र की जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है और वे भी अपने स्तर से पत्र की जांच करवा रही हैं। इसके अलावा हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें