फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत पांडे करेंगे केदारनाथ में शूटिंग

Sat, 20 Jul 2013 08:29 AM IST
नलिनी गुसाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में आई आपदा के बाद लोगों के दिल में इस कदर डर बैठ गया है कि लोग वहां जाने के नाम से ही भयभीत हो जाते हैं। लोगों के दिलों से इसी डर को निकालने का बीड़ा अब उत्तराखंड के फिल्म स्टार हेमंत पांडे ने उठा लिया है।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज

हल्द्वानी के मूल निवासी और वर्तमान में मुंबई में रहने वाले हेमंत अपनी नई फिल्म केएक गीत की शूटिंग जल्द ही केदारनाथ में करने वाले हैं।

ये है फिल्म
पहली बार हेमंत पांडे किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का नाम है प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स। इस फिल्म में हीरो यानी हेमंत इलेक्ट्रिशियन की भूमिका निभा रहे हैं। हेमंत के साथ फिल्म में ऋषिता भट्ट और गीता बिष्ट हीरोइनों की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के निदेशक मनोज शर्मा हैं।

बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी होगी शूटिंग
हेमंत ने बताया कि पहली बार किसी फिल्म में लीड रोल मिला है। ऐसे में वह अपने उत्तराखंड को साथ लेकर चलना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म के एक गीत की शूटिंग केलिए केदारनाथ को चुना है। जहां पहुंचने के लिए उनकी पूरी टीम ने हां कर दी है।
विज्ञापन


इसके बाद बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी इस फिल्म केगीतों की शूटिंग की जाएगी। हेमंत ने बताया कि ऋषिता भट्ट की मां की भूमिका हिमानी शिवपुरी निभा रही हैं। यह हिमालयन ड्रीम्स प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें