फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होगा सारी समस्याओं का निदान, बॉलीवुड फेम मां त्रिशला बताएंगी कैसे खुलेगा किस्मत का ताला

Mon, 08 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके पास कुंडली नहीं है। आपको जन्म का समय भी पता नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में कई ऐसे ज्योतिष मर्मज्ञ भी आ रहे हैं जो चेहरा पढ़ने की महारथ रखते हैं।
विज्ञापन


आपका चेहरा पढ़कर ये ज्योतिषी आपके किस्मत के ताले को खोलने के तरीके बताएंगे। कार्यक्रम में कई सेलीब्रिटी ज्योतिषी भी आ रहे हैं जिन्हें आज तक आप सिर्फ टेलीविजन पर ही देखते आ रहे हैं। 14 मई को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में ये आपसे रू-ब-रू होंगे। 

बॉलीवुड फेम मां त्रिशला भी अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्हें देश के नामी फिल्म स्टार्स, सेलीब्रिटीज और राजनेताओं के ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


मां त्रिशला वैदिक इंडिया एस्ट्रोलॉजी में शानदार भविष्यवाणी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें वैदिक ज्योतिष, लाल किताब, प्रश्न कुंडली, ज्योतिषीय अंकगणित और अन्य क्षेत्रों में महारथ हासिल है। वह मंत्र थेरेपी, स्टोर थेरेपी, वास्तु थेरेपी और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की माहिर हैं। 

गत वर्ष ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की शृंखला में इस वर्ष हो रहे ज्योतिष महाकुंभ में देश के 100 से अधिक जाने-माने ज्योतिष विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के ज्ञाता 14 और 15 मई को दून में जुटेंगे। ग्राफिक एरा सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।

उद्घाटन सत्र के बाद इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। निशुल्क परामर्श का क्रम 14 मई को सायं पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ होगा।

14 मई को उद्घाटन सत्र

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में खासतौर पर महिलाओं की समस्याओं के विश्लेषण में माहिर ज्योतिर्विद पद्मा शर्मा भी आएंगी। पद्मा शर्मा ज्योतिष मंथन मैगजीन की संपादक भी हैं। पद्मा शर्मा की खास बात यह है कि उन्हें सुपर विशेषज्ञता ज्योतिष के शातवर्ग प्रणाली, ज्योतिषीय संयोजन, विवाह के मामलों में विशेषज्ञता हासिल है।

वह ज्योतिष विज्ञान की भारतीय परिषद द्वारा ज्योतिष विशारद में एक पदक विजेता हैं। ज्योतिष महाकुंभ में भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रयोग पर भी विचार-विमर्श होगा। 

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 14 मई को उद्घाटन सत्र के बाद आमजन को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉनलीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा। तत्पश्चात चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिषी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।

अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा। इस कार्यक्रम में होटल सेफ्रान लीफ, अविरल क्लासेज, जीटीएम बिल्डर, गढ़वाल टैक्सी सर्विसेज, कैटलिस्ट आउटडोर सर्विसेज, गुरुकृपा ज्योतिष संस्थान का विशेष सहयोग है।
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ के सितारे

आस्था और विश्वास का पर्याय हैं पंडित शैलेंद्र पांडेय 
पंडित शैलेंद्र पांडे देश भर में एक प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित ज्योतिषी हैं। उनके शो विभिन्न टीवी चैनलों पर आते हैं। पिछले 15 वर्षों से वह ज्योतिष के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं। वह वास्तु और ज्योतिष के मेल, सूर्य की किरणों के प्रभाव पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने ज्योतिष में शोध के लिए लैब की भी स्थापना की है। पिछले ज्योतिष महाकुंभ में ही तमाम लोगों ने उन्हें बुलाने का आग्रह किया था। 

पिछले 17 वर्षों से टीवी के माध्यम से लोगों की समस्याओं के निवारण में जुटे 
डॉ. एच एस रावत, पहले ज्योतिषी हैं जिन्होंने सटीक भविष्यवाणियां दी हैं। टेलीविजन के इतिहास में, वह पहले ज्योतिषी हैं, जिन्होंने टेलीविजन मीडिया के माध्यम से ज्योतिष की पढ़ाई शुरू की थी, क्योंकि उनके कार्यक्रम पिछले 17 सालों से धार्मिक संस्थानों जैसे आस्था, जागरण, साधना पर आ रहे हैं। इन चैनलों के माध्यम से वह लोगों की समस्याओं का निराकरण करते आ रहे हैं जो आज भी बदस्तूर जारी है। 

नेता से लेकर स्पोर्ट्स सेलीब्रिटी के ज्योतिषी हैं पंडित अजय भांबी 
पंडित अजय भांबी एक सेलिब्रिटी ज्योतिषी हैं, जो प्रसिद्ध अभिनेता, राजनेता, स्पोर्ट्स मैन, फिल्म और टीवी निदेशकों, संगीतकारों, कलाकारों, लेखकों, मॉडल और अन्य महान शख्सियत के सलाहकार हैं। भांबी ने ज्योतिष के लिए कंप्यूटीकरण का उपयोग शुरू किया जो अब आम है। एक ज्योतिषी होने के नाते पंडित अजय भांबी का मानना है कि जीवन में तरक्की कड़ी मेहनत और भाग्य के परस्पर सहयोग से संभव है। वह छोटे पर्दे का एक जाना-माना चेहरा होने के साथ शानदार लेखक भी हैं ...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें