राम तेरे कितने नाम, जमाल, होटल, दिल और मुहब्बत, धन और दौलत समेत कई फिल्में बना चुके वॉलीवुड निर्देशक हरीश शाह मंगलवार को तीर्थनगरी के स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
साथ ही उनसे आश्रम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान शाह ने गंगा घाट पर आश्रम के द्वारा आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में भी शिरकत की। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।
उधर, दूसरी ओर आश्रम कर्मियों ने डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष और जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती का 47वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। बताया गया कि विदेश की धरती से तीर्थनगरी में आकर साध्वी बीते 21 वर्षों से अपना जीवन मानवता और मां गंगा की सेवा में लगाए हुए हैं। इस मौके पर गंगा तट पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन व वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी संपन्न हुई।