प्रतियोगिता के दौरान माधुरी दीक्षित, नेहा धूपिया, जरीन खान, महिमा चौधरी समेत कई अन्य कलाकार भी दून पहुंच सकते हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजक कंपनी की ओर से शिमला बाईपास रोड पर कार्यालय खोला जा रहा है।
आयोजन से जुड़े सूत्र ने बताया कि इससे पहले लखनऊ में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में राजनेताओं और नौकरशाहों की टीम भी हिस्सा ले सकती है।