फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंची मनीषा कोइराला, प्रशसंकों की लगी भीड़

Sun, 09 Jul 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार रात कनखल स्थित अपने गुरू के आश्रम पहुंची। गंगा स्नान के बाद मनीषा ने गंगा किनारे कुछ देर तक समय बिताया।
विज्ञापन


स्वच्छ गंगा अभियान के सदस्यों ने राजघाट पर पौधरोपण करने बाद फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला से मुलाकात कर गंगा स्वच्छता को लेकर चर्चा की। उन्होंने भी स्वच्छ गंगा अभियान की सराहना की।

इसके बाद सदस्यों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भी मुलाकात कर गंगा स्वच्छता अभियान से अवगत कराया। मनीषा ने अपने ट्विटर एकाउंट में गंगा निकारे की फोटो अपलोड भी की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ने लिखा हैं कि गंगा निकारे के दृश्य ने उनको आकर्षित किया हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों को गुरु पूर्णिमा की बधाई भी दी और अपने गुरु को नमन भी किया। 
विज्ञापन

पौधरोपण कर ल‌िया स्वच्छता का संकल्प

उधर मनीषा के आने के बाद आश्रम में उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मनीषा के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब आश्रम के बाहर जमा हुए थे।

गंगा स्वच्छता को लेकर स्वच्छ गंगा अभियान के तहत युवा सदस्य विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान चला रहे हैं। रविवार को वे साफ सफाई के दौरान पायलट बाबा आश्रम में नेपाल बागमती स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री मनीषा कोइराला से मिले।

सदस्यों ने उन्हें गंगा साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। अविनाश शास्त्री और सुभाषचन्द्र शर्मा ने बताया कि गंगा घाटों की सफाई के साथ-साथ हरिद्वार को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण भी किया।

​ इस मौके पर शिवम शास्त्री, अनिमेष कुमार, अविनाश शास्त्री, विवेक कौशिक, आशीष शर्मा, हिमांशु प्रधान, अभिषेक पहलवान, नितिन कुमार, यश लालवानी, विदित शर्मा, आयुष क्षेत्री, आदित्य प्रजापति, अभिषेक कश्यप, सक्षम, सुधांशु सैनी, तेजस, शिवांश, लखन, रूद्राक्ष, अक्षत, आयुष कौशिक, आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें