फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी की मां का निधन, बनारस में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 19 Mar 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
himani shivpuri
विज्ञापन

सिने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की मां शैल भट्ट का रविवार को बनारस में निधन हो गया। इसके बाद सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार वहीं मणिकर्णिका घाट पर किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिमानी और उनकी मां बनारस एक नाटक की प्रस्तुति के लिए आई थीं। लेकिन वहां अचानक सुबह उनकी मां बेहोश हो गईं।  इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की।

इस खबर से उत्तराखंड के अभिनेता और अभिनेत्रियों में भी शोक की लहर है। हिमानी का कहना है कि, मैं अपनी मां के साथ आई थी, लेकिन ये कभी नहीं सोचा था कि इस तरह से अकेले वापस लौटना पड़ेगा। खबर सुनने के बाद हिमानी के परिवार वाले बनारस ही चले गए। जहां उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें