फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी के राकेश का मुंबई में भी जलवा

Sat, 02 Nov 2013 03:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बचपन के शौक से मायानगरी पहुंचे पौड़ी के राकेश कुकरेती आज छोटे पर्दे के बड़े अभिनेता बनकर उभरे हैं। बालीवुड फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाने वाले राकेश इस बार दीपावली का त्योहार सारथी विहार देहरादून में परिजनों के साथ मनाएंगे।
विज्ञापन


एमबीए के बाद एक्टिंग
पहाड़ से विशेष लगाव रखने वाले राकेश कुकरेती दून पहुंचने के बाद पहली बार शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू हुए।
आर्मी स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली से एडमिस्ट्रेशन में एमबीए करने वाले राकेश कुकरेती को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, मगर एमईएस में इंजीनियर के पद पर तैनात पिता तपेश्वर प्रसाद कुकरेती उनको हमेशा पढ़ने के लिए कहा करते थे।

पौड़ी के निवासी राकेश
मूल रूप से पौड़ी जिले के बनवाड़ गांव निवासी राकेश ने पिताजी की इच्छा को पूरा करने के बाद मुंबई का रुख किया। पेरी वियर के विज्ञापन से मॉडलिंग की शुरुआत करने वाले राकेश आजकल दिया और बाती, एक्टिंग-एक्टिंग, पुनर्विवाह, होंगे जुदा न हम, एक बूंद इश्क आदि टीवी सीरियलों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक 70-80 विज्ञापन कर चुके हैं। दून आने के बारे में उन्होंने कहा कि महीने में 20-25 दिन वे शूटिंग में व्यस्त रहते हैं, इस कारण बहुत कम आ पाते हैं। देहरादून से लगाव होने के बावजूद शहर में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक पर उन्होंने चिंता जताई है।

खुद नहीं देख पाते अपने सीरियल
राकेश ने बताया कि उनको अपने सीरियल देखने का भी समय नहीं मिल पाता है। सुबह से देर रात तक शूटिंग के बाद जब कभी वक्त मिलता है तो रात में रिपीट टेलीकास्ट ही देख पाते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें