स्वर्गाश्रम क्षेत्र से रहा गहरा जुड़ाव
व्यापार मंडल स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह रावत ने बताया कि बॉलीवुड कलाकार मनोज कुमार का स्वर्गाश्रम क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने फिल्म संन्यासी की शूटिंग स्वर्गाश्रम के परमार्थ निकेतन और आसपास गंगा घाट पर किया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी सरकार में अब प्रशासनिक फेरबदल की संभावना, वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभारों में हो सकता है बदलाव
फिल्म में हेमामालिनी, प्राण समेत कई कलाकार थे। क्षेत्र में करीब सप्ताहभर तक शूटिंग हुई थी। उन्होंने बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग हुई थी तक उनकी उम्र करीब 30 से 32 साल थी। वह फिल्म की शूटिंग देखने के लिए जाते थे। कहा कि संन्यासी फिल्म के गीत स्वर्गाश्रम के गंगा घाट और गलियों में हमेशा गूंजते रहेंगे।