केदारनाथ धाम को लेकर बनाई जा रही हिंदी फीचर फिल्म की शूटिंग के लिए निर्देशक अभिषेक कपूर, अभिनेता सुशांत राजपूत और अभिनेत्री सारा अली खान सोनप्रयाग पहुंच गए हैं। यूनिट के साथ इन लोगों ने त्रियुगीनारायण मंदिर और गांव सहित अन्य क्षेत्रों पर शूटिंग साइड का दौरा भी किया।
फिल्म यूनिट के बीस सदस्य रविवार शाम करीब चार बजे सीतापुर पहुंचे। चाय-नाश्ते के बाद ये सभी लोग त्रियुगीनारायण के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचकर मंदिर के दर्शन के बाद टीम ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सुशांत और सारा गांव के रास्तों से भी साथ-साथ गुजरे।